Home Himachal>Baddi पंजाबः विवादों में घिरी केंद्रिय जेल, अफीम और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

पंजाबः विवादों में घिरी केंद्रिय जेल, अफीम और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

0

अमृतसरः केंद्रिय जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। अक्सर विवादों रही केंद्रिय जेल के प्रशासन ने जेल के लैब के प्राइवेट टेक्नीशियन को नशे की खेप सहित काबू किया है। दरअसल, जेल सुपरिंटेंडेंट ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू किया है। काबू किए आरोपी के कब्जे से 149 ग्राम अफीम, 8400 रुपए ड्रग मनी, 2 मोबाइल बरामद किए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पकड़े गए सख्श से जेल का एक जाली आईडी कार्ड भी बरामद किया है। वहीं काबू किए गए आरोपी की पहचान जसदीप सिंह के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने काबू करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से थाना इस्लामाबाद पुलिस को आरोपी का 2 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here