Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Project Jeevanjot-2: मान सरकार द्वारा 5 और बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Project Jeevanjot-2: मान सरकार द्वारा 5 और बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया

Mahabir
Last updated: July 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Project Jeevanjot-2: पंजाब में कोई भी बच्चा सड़कों पर न रहे, न भीख मांगे और न ही किसी तरह के शोषण का शिकार हो – इस प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही मुहिम प्रोजेक्ट जीवनजोत-2 के अंतर्गत पंजाब सरकार अब तक कुल 208 बच्चों को भीख मांगने से बचा चुकी है।

Contents
  • जीवनजोत का मुख्य उद्देश्य…
  • माता-पिता की काउंसलिंग की गई
  • चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सूचित करें
DR. Baljit Kaur Punjab Government
DR. Baljit Kaur Punjab Government

जीवनजोत का मुख्य उद्देश्य…

ताज़ा कार्रवाई के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 20 विशेष छापों/चेकिंग के ज़रिए 5 और बच्चों को राहत प्रदान की गई है। यह जानकारी आज यहाँ सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने दी। उन्होंने बताया कि भीख मांगते बच्चों को सड़कों से उठाकर स्कूल या बाल गृह तक पहुँचाना ही जीवनजोत का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

डॉ. कौर ने बताया कि आज जिन जिलों में विशेष छापेमारी की गई, वे हैं – बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, फाजिल्का, होशियारपुर और जालंधर। इसके अतिरिक्त कपूरथला, मानसा, मलेरकोटला, मोगा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में भी चेकिंग की गई।

माता-पिता की काउंसलिंग की गई

इनमें से फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रूपनगर, संगरूर और श्री मुक्तसर साहिब में एक-एक बच्चा भीख मांगता पाया गया, जिन्हें तुरंत रेस्क्यू किया गया।

मंत्री ने बताया कि बचाए गए 3 बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग की गई और उन्हें सख़्त चेतावनी देकर यह शर्त रखते हुए बच्चों को दोबारा उनके हवाले किया गया कि भविष्य में वे अपने बच्चों से भीख नहीं मंगवाएंगे। दो अन्य बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल गृह भेजा गया। डॉ. कौर ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी माता-पिता द्वारा फिर ऐसा किया गया, तो उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सूचित करें

उन्होंने बताया कि आज किसी भी बच्चे के डीएनए टेस्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी। बाल सुरक्षा टीमों और ज़िला बाल कल्याण समितियों ने समय पर हस्तक्षेप करके संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी से यह कार्रवाई पूरी की।

डॉ. बलजीत कौर ने जनता से अपील की कि वे राज्य को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पंजाब सरकार का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भीख मांगता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: पंजाब सरकार ने घोषित किया राजपत्रित अवकाश, इन दिन पूरे राज्य में अवकाश की घोषणा
Next Article Punjab News: मोहिंद्र भगत द्वारा जंगी यादगारों के निर्माण कामों में तेज़ी लाने के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.