Home Punjab>Ludhiana पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी का हुआ निधन, CM मान ने जताया दुख

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी का हुआ निधन, CM मान ने जताया दुख

0

लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ. मनजीत सिंह कंग का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के लिए यूएसए में थे। उनके निधन से पीएयू में शोक की लहर है। दोपहर साढे़ बारह बजे डॉ. कंग को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए पीएयू में शोक सभा रखी गई है। वहीं पीएयू के पूर्व वीसी डॉ. किरपाल सिंह औलख ने डॉ. कंग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कंग एक चोटी के साइंसदान के साथ साथ एक शानदार इंसान थे।

बता दें कि डॉ. कंग ने साल 1968 में पीएयू से बीएसससी एग्रीकल्चर और वर्ष 1968 में पीएचडी की थी। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व वीसी कंग के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा, ‘पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध डॉ. मनजीत सिंह कांग जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉन कांग जी बहुत मधुर स्वभाव और दूरदर्शी सोच के मालिक थे। यह क्षति पर्याप्त नहीं है। परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here