Home Punjab>Ludhiana पंजाबः आप पार्टी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

पंजाबः आप पार्टी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

0
पंजाबः आप पार्टी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पराशर पप्पी द्वारा गिल हलके में वर्करों के साथ मीटिंग की गई। जहां नेता ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। वहीं पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया कि गांव में कुछ जगहों पर अभी भी नशे सरेआम बिक रहा है, इस मामले को लेकर आप पार्टी ने नेता ने कहा कि लोग नशे के खिलाफ आवाज उठाने से डर रहे है। उन्होंने कहाकि वालटिंयर हलकों में घूम रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही चिट्टे को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार कई बार लोगों को कह चुकी है कि नशे बिकने की सूचना मिलने पर वह उनके वालटिंयर की जेब में सूचना की पर्ची डाल दिया करें, उसके बाद आप पार्टी खुद नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगी।

इस दौरान नेता ने कहा कि वह एक-एक घर में कई बार लोगों से मुलाकात कर चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते वह काफी समय से काम कर रहे है। वहीं नशे के दलदल में फंसे युवाओं को लेकर उन्होंने कहाकि उनका गुप्त ईलाज भी करवाया जाएगा। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहाकि साढ़े 4 साल विपक्ष सत्ता में रहते हुए मौज करता रहता है, जब 6 माह रह जाते है तो सड़कें और गली की नालियां तोड़कर बनाने में जुट जाते है। इसके बाद कोड ऑफ कंडक्ट लग जाता है। जिसके बाद सरकार अपने घर और आम जनता अपने घर की ओर हो जाती है। उन्होंने कहा विपक्ष सरकारों ने इतने सालों से लोगों के साथ धोखा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here