Home Himachal>Una इन्नरव्हील क्लब ऊना ने जरुरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए हाथ बढ़ाए

इन्नरव्हील क्लब ऊना ने जरुरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए हाथ बढ़ाए

0
इन्नरव्हील क्लब ऊना ने जरुरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए हाथ बढ़ाए
ऊना/सुशील पंडित : इन्नरव्हील क्लब ऊना ने जरुरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए हाथ आगे बढ़ाए है। शनिवार को क्लब सदस्यों ने चंडीगढ़ में बीएससी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को 11 हजार रुपए की मदद सौंपी है। छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। अब उसकी माता किसी तरह घर को चला रही है। लेकिन बेटी का सपना पढ़कर लिखकर कुछ बनना है। इसी के चलते वह चंडीगढ़ में बीएससी कर रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आ रही परेशानी को देखते हुए इन्नरव्हील क्लब ने बेटी की मदद का निर्णय लिया। इस मौके पर इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा वशिष्ट, सचिव रमा कंवर, कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, आईएसओ अमरजीत बबली, कमला कंवर, निरुपमा, डा. जागृति दत्ता, रंजना बख्शी, सुनीता शर्मा, निशा शारदा आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here