Home Himachal>Baddi पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम सहित 3 की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम सहित 3 की मौ’त, देखें वीडियो

0
पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम सहित 3 की मौ’त, देखें वीडियो

अमृतसर : चौक मेहता से श्री हरगीबिंदपुर साहिब जाने वाली मुख्य सड़क पर हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों को मौत की खबर है। मृतक गांव कोटला सूबा सिंह जिला गुरदासपुर का रहने वाले है। 

जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर अमरजोत सिंह (34) , मां बलबीर कौर (70)  और उसका 3 साल का बच्चा अरमानदीप सिंह पीछे बैठे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क के किनारे एक जमींदार द्वारा अपने गेहूं के खेत में आग लगा दिये जाने के कारण भयंकर धुआं फैल गया था। तभी अचानक मोटरसाइकिल की टक्कर दूसरे वाहन के साथ हो गई।

 इस हादसे में तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मेहता की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस  सी.सी.टी.वी. खंगाल कर टक्कर मारने वाले दूसरे वाहन और खेत मे आग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here