Home Breaking News कांग्रेस प्रत्याशी पर ईंट और कांच की बोतलों से हमला

कांग्रेस प्रत्याशी पर ईंट और कांच की बोतलों से हमला

0
कांग्रेस प्रत्याशी पर ईंट और कांच की बोतलों से हमला

ओडिसा:   कांग्रेस उम्मीदवार उमा बल्लव रथ पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ , जब वह चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। वहीं अज्ञात हमलावरों के हमले से वह घायल हो गए हैं। बता दें कि उमा बल्लव रथ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कुंभारपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि जब वह बस अड्डे के पास प्रचार कर रहे थे तो अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन पर ईंटों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया, लेकिन स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। 

कांग्रेस पार्टी ने शुरू में इस सीट के लिए सुजीत महापात्र को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया और उमा बल्लव रथ को नामांकित किया गया। कुछ दिन पहले ही ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here