Home Punjab>Raikot पंजाबः नेहरू कालोनी में कारों की तोड़फोड़ के मामले में 12 आरोपी काबू, देखें वीडियो

पंजाबः नेहरू कालोनी में कारों की तोड़फोड़ के मामले में 12 आरोपी काबू, देखें वीडियो

0
पंजाबः नेहरू कालोनी में कारों की तोड़फोड़ के मामले में 12 आरोपी काबू, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले में स्थित नेहरू कालोनी में कुछ दिन पहले कारों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सीटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नेहरू कालोनी में कारों के शीशे तोड़ने की उनकी टीम को शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों को काबू किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी छोटी उम्र के है। उन्होंने कहा कि यह ग्रुप बनाकर घटना को अंजाम देते है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here