Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By Mahabir

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By Mahabir

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By Mahabir
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By Mahabir

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By Mahabir

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By Mahabir

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Mahabir
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By Mahabir

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By Mahabir

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By Mahabir

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: Punjab News: भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल का शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल का शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प

Mahabir
Last updated: July 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शहीद ऊधम सिंह वाला (सुनाम)। Punjab News: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करके शहीदों के सपनों को साकार किया जाएगा। आज यहां शहीद ऊधम सिंह वाला नगर के विकास के लिए 85 करोड़ रुपए की लागत वाले परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Contents
  • राज्य सरकार की सराहना
  • शहीदों के सपनों को पूरा किया जा रहा है
  • जनरल डायर को मारकर लाखों भारतीयों का बदला लिया
  • पंजाब का सर्वांगीण विकास
  • जन-हितैषी पहलें लगातार जारी

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अपने देश को गुलामी की दलदल से निकालने के लिए अद्वितीय बलिदान दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेना उनके लिए बहुत गर्व और शांति की बात है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बलिदान दिए ताकि समानता वाला समाज बनाया जा सके, जिससे कमजोर और दबे-कुचले वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी खजाने की लूट की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे और भ्रष्टाचार के प्रतीकों के साथ पंजाब को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इन राजनेताओं ने अपने निजी हितों के लिए लोगों के पैसे को बेरहमी से लूटा।

Punjab News
Punjab News

राज्य सरकार की सराहना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो गई थी क्योंकि पिछली सरकारों ने आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की कभी परवाह ही नहीं की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने ही राज्य में नशे का जाल फैलाया, जिसने हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि पंजाब में अब नशे की कमर टूट चुकी है, जिसके लिए राज्य सरकार की सराहना की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में नशा विरोधी अभियान चलाया गया, उसकी मिसाल देश के इतिहास में नहीं मिलती। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कोई भी सरकार इस प्रभावशाली राजनीतिक नेता को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करती थी, जो राज्य में नशे फैलाने का सूत्रधार था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अनुकरणीय कार्य किया और नशे के कारोबार की बड़ी मछलियों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घृणित अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Punjab News
Punjab News

शहीदों के सपनों को पूरा किया जा रहा है

राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के शासनकाल के दौरान पंजाब ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है, अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है, किसानों तक नहरी पानी पहुंच रहा है, 20,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार सरकारी खजाने के एक-एक पैसे का समझदारी से उपयोग करके शहीदों के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के इन नेक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों को आगाह किया कि यदि कांग्रेस या अकाली-भाजपा कभी भी राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो वे अपनी खराब कार्यप्रणाली के माध्यम से पंजाब में चल रहे विकास को फिर से पटरी से उतार देंगे।

अपने संबोधन में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का नाम रखना इन नायकों की शानदार विरासत को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे महान नायकों के बलिदानों के कारण ही देशवासी आज स्वतंत्रता के फल का आनंद ले रहे हैं।

Punjab News
Punjab News

जनरल डायर को मारकर लाखों भारतीयों का बदला लिया

मुख्य मंत्री ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए लंदन के कैक्सटन हॉल में जाकर सर माइकल ओ’ड्वायर को मार डाला था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की कठपुतली बनकर चलने वालों को वे ‘सर’ का खिताब देते थे, और ऐसा ही एक खिताब उस परिवार को भी दिया गया था जिसने अप्रैल 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार की रात जनरल डायर के लिए भोज की मेजबानी की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उसी गद्दार परिवार का वंशज, जिसने पंजाब में नशे को संरक्षण दिया, युवाओं की जिंदगियां बर्बाद करने के अपराध में अब नाभा जेल में बंद है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि वे लगातार कैक्सटन हॉल जाते रहे हैं, जहां शहीद ऊधम सिंह ने जनरल डायर को मारकर लाखों भारतीयों का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्वतंत्रता का फल वास्तविक अर्थों में हर घर तक नहीं पहुंचा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीते समय में सत्ता में बैठे लोगों ने चिट्टे जैसे नशे फैलाने, लोगों की लूट-खसोट करने, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों को बढ़ावा देने के लिए स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों ने लाल किले की प्राचीर से अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में एक जैसे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह और भी दुखद है कि इन नेताओं ने लोगों को केवल नाटक ही दिए हैं और जनता अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे शहीदों के सपने अभी तक साकार नहीं हुए क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

Punjab News
Punjab News

पंजाब का सर्वांगीण विकास

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि आम आदमी पार्टी महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती के हर हिस्से पर महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों के निशान हैं, जिन्होंने हमें अन्याय, अत्याचार और जुल्म का डटकर विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और यहां के लोगों की खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को देश की राजनीति के केंद्र बिंदु पर लाने का श्रेय श्री अरविंद केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा नफरत और फूट डालने वाले एजेंडे को बढ़ावा दिया है, वहीं श्री केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ ने इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर राजनीति को नई दिशा दी है।

एक अन्य बड़ी कल्याणकारी पहल का जिक्र करते हुए, उन्होंने मुख्य मंत्री स्वास्थ्य योजना की बात की, जिसमें कहा कि यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है जो पंजाब के प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक का नकद रहित चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य है, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करते हुए जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है।

Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Pay Tribute to Shaheed Udham Singh News Update
Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal Pay Tribute to Shaheed Udham Singh News Update

जन-हितैषी पहलें लगातार जारी

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को अब तक 55,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। इसके साथ ही पूरे राज्य में स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है और अब टेलों पर रहने वाले किसानों को भी नहरी पानी मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को शून्य बिजली बिल मिल रहे हैं और इसके अलावा कई अन्य जन-हितैषी पहलें लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाबी जन्म से ही मेहनती और नेतृत्व करने वाले रहे हैं और अपने इस स्वभाव के कारण ही उन्होंने विश्व भर के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत और साहसिक स्वभाव के साथ हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की प्रगति के लिए पंजाबियों की इस भावना का सही उपयोग करने और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह के वारिसों को भी सम्मानित किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस पवित्र धरती पर आने के लिए स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. रवजोत, गुरमीत सिंह खुड्डीयां, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., बरिंदर कुमार गोयल और हरदीप सिंह मुंडियां, वरिष्ठ ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया, उप स्पीकर पंजाब विधानसभा जय किशन सिंह रोड़ी, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जगदीप कंबोज गोल्डी, प्रोफेसर बलजिंदर कौर और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित किए
Next Article Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की शिकायत से नगर निगम के खजाने में जमा हो गए 10.27 लाख रुपए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
पंजाब

Holiday News: पंजाब में कल रहेगी स्कूलों में छुट्टी, जारी हुए आदेश

By Mahabir
पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.