JalandharJalandhar News: Highway पर ट्रक में लगी भीषण आग, कैबिन जलकर खाक

Jalandhar News: Highway पर ट्रक में लगी भीषण आग, कैबिन जलकर खाक

नकोदरः नेशनल हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में ट्रक का कैबिन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया जिससे सारा ट्रक जलने से बचाव हो गया।

जानकारी मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब नकोदर जालंधर नेशनल हाईवे पर गांव गोहीर के पास लांबड़ा से नकोदर की तरफ आ रहे एक चावल से लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थाना सिटी, सदर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। गणीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान सड़क की एक लेने का ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि चिट्टी गांव में स्थित शैलर से चावल लोड कर ट्रक नकोदर आ रहा था इसी दौरान गोहीर पुल के पास ट्रक में स्पार्किंग के दौरान आग लग गई। समय रहते ट्रक के ड्राइवर कुलदीप सिंह ने गाड़ी को रोका और बाहर निकल गया था जिसके बाद ट्रक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक का कैबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। थाना सिटी प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि थाना सदर प्रभारी बलविंदर सिंह के साथ उन्होंने रोड पर ट्रैफिक बंद करवाया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...