Home Punjab>Faridkot पंजाबः जन्मदिन वाले दिन नानी के साथ जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौ+त

पंजाबः जन्मदिन वाले दिन नानी के साथ जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौ+त

0
पंजाबः जन्मदिन वाले दिन नानी के साथ जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौ+त

फरीदकोटः भोलूवाला रोड पर ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भोलूवाला रोड पर रेलवे ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन की लोडिंग का काम चल रहा था। दरअसल, वहां पर ट्रकों का आगमन बढ़ गया है। इसी दौरान एक पांच साल का बच्चा अपनी दादी के साथ जा रहा था और इसी बीच उसके पीछे आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बच्चा ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे के परिजनों ने बताया कि अपने नानके परिवार के साथ रहने वाले बच्चे का आज 5वां जन्मदिन था, लेकिन आज वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपनी नानी के साथ घर आ रहा था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here