Home Himachal>Una कुटलैहड़ से हमीरपुर जाएंगे अनुराग के नामांकन में  पांच हजार कार्यकर्ता :देवेंद्र भुट्टो

कुटलैहड़ से हमीरपुर जाएंगे अनुराग के नामांकन में  पांच हजार कार्यकर्ता :देवेंद्र भुट्टो

0
कुटलैहड़ से हमीरपुर जाएंगे अनुराग के नामांकन में  पांच हजार कार्यकर्ता :देवेंद्र भुट्टो

ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र से करीब पांच हजार कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पांचवी बार लगातार भाजपा प्रत्याशी बने अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन में गवाह बनेंगे। सभी कार्यकर्ता सुबह साढ़े सात बजे होटल कर्ण राज से भोटा चौक के लिए रवाना होंगे। कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क अभियान के तहत जनता से निवेदन भी किया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन के बाद जनसभा में भारी संख्या में भाजपा कार्य कर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए। और इतिहास का गवाह बने। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र बिकास में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का अहम योगदान रहा है। हिमाचल में सरकार भाजपा की हो अथवा कांग्रेस की हो।

लेकिन हम जब भी कुटलैहड़ के बिकास का एजेंडा लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के पास गए है, उन्होंने बडी शालीनता के साथ कुटलैहड़ के बिकास के लिए धन की स्वीकृति प्रदान की है। ओर कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान किया हैं। भुट्टो ने कहा कि 14 माह जब हम राज्य मे कांग्रेस सरकार का हिस्सा थे। और राज्य सरकार से कुटलैहड़ के बिकास के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही थी। कुटलैहड़ के सड़कों की हालत खराब थी। तो केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के उना प्रवास पर हमने उनसे मुलाकात करके कुटलैहड़ में सड़कों के लिए पहले चरण में 56 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई।

जिससे कुटलैहड़ की सड़कों की हालत सुधरने लगी। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में हमने जो भी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मांग की थी। उसको केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वीकृति प्रदान की है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ का बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल जो 900 करोड़ की लागत से बनने जा रहा हैं। इसका भी सारा श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को ही जाता है।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का हर एक मत कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में डालना हैं। भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार मुझे आप बीस वर्षो से आशीर्वाद देते आए है।

उसी प्रकार इस बार भी मुझे अपना मत यानी बोट कमल के फूल पर डाल कर आशीर्वाद देना है। मेरा आप के साथ यह प्रण है। कि जिस प्रकार बीस वर्षो से लगातार और 14 माह के विधायक के रूप में हमने आपके भाई बेटा बनकर सेवा की है। उसी प्रकार हम आगे भी आपकी सेवा में उसी प्रकार तत्पर रहेंगे। और आपके सुख दुख में वरावर के हिस्सेदार रहेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,रोहित रौकी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here