Home Punjab>Amritsar जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
जालंधरः इस बाजार के स्टूडियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

करतारपुर, ENS: जालंधर के करतारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करतारपुर के कमेटी बाजार में स्थित वालिया स्टूडियो में आग लग गई। आग की सूचना दुकान के मालिक और करतारपुर फायर ब्रिगेड को दे दी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम गाड़ियां लेकर पहुंचे गई।

जानकारी के मुताबिक 2 मंजिला इमारत में लगी आग को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। वालिया स्टूडियो के मालिक कुलदीप सिंह वालिया ने बताया की शाम 7 बजे के करीब लड़का दुकान बंद करके गया था। 10 मिनट बाद ही किसी ने फोन करके बताया की दुकान से धुआँ निकल रहा है, तो तुरंत ही दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर खोला तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। स्टूडियो में पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया, उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण काफी नुकसान हो गया है। आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here