Home Himachal>Una रात में खड़ी बस के चुरा लिए टायर

रात में खड़ी बस के चुरा लिए टायर

0
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने बस के टायर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में हेमराज शर्मा ने बताया कि यह स्वामी राम तीर्थ स्कूल में बतौर ड्राइवर तैनात है। बीती 3 मई को इस ने बस संख्या (एचपी 72-3713)को रोज़ की तरह स्कूल के सामने सड़क पर खड़ा किया था, सुबह जब आकर देखा तो बस के दो टायर रिम सहित चोरी हो गए थे।जिन की कीमत लगभग बत्तीस हजार रुपए है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here