Truck ने Bike को मारी जबरदस्त टक्कर, मां-बेटे की मौत

बारांः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। कवाई रोड स्थित पुलिस थाने के पास गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक, घटना में अटरू निवासी कृष्णा सिंगलीगर (30) अपने पति कृष्णा और 7 माह के बेटे भूपेंद्र के साथ बाइक से गुना जा रही थी। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक से उछलकर नीचे गिर गए। हादसे में भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंगलीगर को प्राथमिक उपचार के बाद छबड़ा से बारां रेफर किया गया, लेकिन बारां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए हैं। साथ ही ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img