Home Breaking News निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

0
निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

शिकायत के बाद हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ हुआ फरार

मेरठः हापुड रोड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में कॉटन छोड़ दिया। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद मरीज की हालत बिगड़ी तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मरीज का दूसरे हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया गया। वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से कॉटन को निकाल कर मरीज की जान बचाई। पीड़ित परिवार पट्टी लेकर आरोपी डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र खुशहाल नगर के रहने सलमान को बीमारी के चलते 15 अप्रैल को हापुड रोड स्थित न्यू मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टरों ने सलमान को गोल्ड ब्लैडर बीमारी बताते हुए 16 अप्रैल को डॉ रिजवान और डॉक्टर फिरोज ने सलमान का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के करीब 20 दिन बाद सलमान की तबीयत दिन पर दिन बिगड़ने लगी। सलमान के परिवार वाले उसे लेकर गढ़ रोड स्थित मेडमिन हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सलमान का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसे देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए, क्योंकि डॉक्टर ने लापरवाही के चलते उसके पेट में कॉटन को छोड़ दिया था। इसी के चलते सलमान के पेट में पस बढ़ने लगा था। मैडमिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सलमान का ऑपरेशन करने के बाद उसके पेट से कॉटन को निकाल दिया। सलमान का भाई बिलाल और परिवार के लोग कॉटन लेकर आरोपी डॉक्टर रिजवान और फिरोज के पास न्यू मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर रिजवान डॉक्टर तैमूर, डॉक्टर फिरोज साकिब एहसान और असर सहित 10-12 अन्य स्टाफ के लोगों ने सलमान के भाई बिलाल और उसके परिवार वालों के साथ जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान अस्पताल से सभी डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझ कर शांत करने के बाद आरोपियों के खिलाफ तैयारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह आरोपियों की शिकायत सीएमओ सहित मुख्यमंत्री से करेंगे। पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोहिया नगर थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here