Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Mahabir
Last updated: August 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) ने आज ज़िले के सभी उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में खाली पड़ी सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों, जिनमें अवैध रूप से कब्ज़ा की गई संपत्तियां भी शामिल है, के बारे में 11 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उनकी सुरक्षा और सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Contents
  • प्रशासकीय परिसर में समीक्षा बैठक
  • पंजाब सरकार ने शुरू किया अभियान
  • असहाय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश
  • इस नंबर पर दे जानकारी
  • सफाई न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

प्रशासकीय परिसर में समीक्षा बैठक

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह के साथ ज़िला प्रशासकीय परिसर में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी ज़मीनों/संपत्तियों की सुरक्षा पर ज़ोर दिया। उन्होंने उप-विभागीय मैजिस्ट्रेटों से कहा कि वे रिपोर्ट में पहचान की ज़मीन का स्टीक स्थान, माप, स्वामित्व विवरण, वर्तमान कब्ज़े की स्थिति और उससे संबंधित किसी भी अदालती मामले के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गांवों और शहरों की नुहार बदलने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे सार्वजनिक उपयोग के लिए ऐसी ज़मीनों पर पार्कों और खेल के मैदानों के अस्थायी निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने ‘पंजाब रोड क्लीनिंग मिशन’ के तहत विभिन्न सीनियर अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा अपनाई गई सड़कों के संबंध में प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की।

डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक
डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक

पंजाब सरकार ने शुरू किया अभियान

पंजाब सरकार ने पंजाब को स्वच्छ राज्य बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। डा.अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गोद ली गई सड़कों का निजी तौर पर निरीक्षण करें और उनमें पाई गई समस्याओं और अन्य कमियों के बारे में संबंधित विभाग को लिखित रूप से सूचित करें। इसके अलावा, उन्होंने बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के संबंध में 30 सितंबर तक पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए, ताकि जिले भर की सड़कों की हालत में सुधार किया जा सके।

असहाय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश

विभागों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न सड़कों की जिम्मेदारी सौंपे गए अधिकारियों द्वारा उनके ध्यान में लाई गई कमियों और समस्याओं को प्राथमिकता दें, ताकि जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार किया जा सके। जालंधर शहर में बीमार और असहाय पशुओं के संबंध में शुरू किए गए अभियान का जायजा लेते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को 31 अगस्त तक असहाय पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस नंबर पर दे जानकारी

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य असहाय और बीमार पशुओं की उचित देख-भाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा करना है। इस अभियान को मिशन मोड पर चलाने के लिए, उन्होंने जनशक्ति बढ़ाने, गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि घायल और बीमार पशुओं की उचित देखभाल के लिए, जिला प्रशासन ने एक व्हाट्सएप नंबर 9646-222-555 भी जारी किया है, जिस पर आम लोग संदेशों के माध्यम से असहाय पशुओं के बारे में जानकारी सांझा कर सकते हैं।

सफाई न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

अंत में, उन्होंने डिप्टी कमिश्नर द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट हटाने के लिए चलाए गए अभियान का जायजा लेते हुए प्लाटों की सफाई न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन प्लॉटों की सफाई सरकारी विभागों द्वारा करवाई जा रही है, उनके मालिकों से सफाई के रूप में जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई मालिक जुर्माना जमा नहीं करवाता है तो राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाए।

डा. अग्रवाल ने कहा कि खाली प्लॉटों की सफाई में मदद चाहने वाले लोग प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9646-222-555 पर प्लॉट का स्थान व पता भी सांझा कर सकते है, ताकि समय पर मदद सुनिश्चित की जा सके। बैठक में सहायक कमिश्नर(यूटी) मुकीलन आर, सचिव आर.टी.ए. बलबीर राज सिंह, आर.टी.ओ. अमनपाल सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST News: पंजाब सरकार ने GST रिफंडों में तेजी लाई, जुलाई में 241.17 करोड़ रुपए किए मंज़ूर
Next Article Bikram Singh Majathia: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की जमानत को लेकर बड़ी खबर, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.