बठिंडाः पंजाब में चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोर बेखौफ होकर चोरी की वरदातों को अंजाम देते है। ऐसा ही चोरी का मामला बठिंडा से सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में चोर दिन के समय ही बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहा है। यह घटना बठिंडा के मॉडल टाउन फेस-2 की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर घर का गेट खुला हुआ देखता है। जिसके बाद बड़े शातिर तरीके से घर के अंदर जाता है। जिसके बाद घर के अंदर से इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी कर ले जाता है।