लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर शराब की तस्करी और नगदी को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर भारी मात्रा में शराब की पेटियां रिकवर की है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मध्य प्रदेश के नंबर के एक ट्रक सीआईए की पुलिस ने रोककर तालाशी ली थी। बताया जा रहा है कि तालाशी के दौरान ट्रक से करीब 500 से भी ज्यादा पेटियां ट्रक में पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना एक्साइज विभाग को दी। जानकारी के अनुसार इस मामले में ट्रक चालक अभी तक कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया है। वहीं पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।