मोहालीः एसएएस नगर पुलिस ने कनाडा स्थित लकबीर लंडा और यूएसए स्थित गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल के दो साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजयपाल और शरण उर्फ सनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी सन्नी लंडा गैंग का मुख्य हथियार सप्लायर था और वह मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई करता था। उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करेक उसके कब्जे से 7 अवैध हथियार सहित 20 जिंदा कारतूस बरामद किए है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की टीमें स्पलाई चेन की पहचान करके पूरे नेटवर्क का पता लगाने और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।