Home Himachal>Una पी.ए.ए.आई करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान

पी.ए.ए.आई करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान

0
पी.ए.ए.आई करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान
ऊना/सुशील पंडित : पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पी.ए.ए.आई)  दिनाँक 19 मई, 2024 को मेधावी छात्रों के लिए इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू में सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है। संगठन के संस्थापक निर्देशक डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मेधावी बच्चों के प्रोत्साहन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रोफेसर डॉक्टर संजय कुमार बहल उप कुलपति इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है।

इस सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों के साथ-साथ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को व अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला व श्री देवेंद्र चंदेल उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना मुख्य व विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम बच्चों के उत्साह वर्धन व सही मार्गदर्शन के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए दिनाँक 17 मई, 2024 तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 7018971969 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here