Home Mohali पंजाबः नहर से मिला लापता पंचायत सदस्य का श+व, परिजनों ने जताई ह+त्या की आशंका

पंजाबः नहर से मिला लापता पंचायत सदस्य का श+व, परिजनों ने जताई ह+त्या की आशंका

0

मोहालीः बनूड़-जीरकपुर रोड पर गांव रामपुर कलां के पंचायत सदस्य करम सिंह (50) का शव अंबाला के पास मलूर गांव के पास भाखड़ा नहर में मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक करम सिंह 12 मई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जीरकपुर थाने में दर्ज थी। मृतक के परिजनों ने उसके 2 साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले 2 साथियों ने उसे मरने के लिए मजबूर किया या फिर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से मांग की कि मृतक करम सिंह के साथी रणजोध सिंह जोधा और गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस मृतक के साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक करम सिंह कई वर्षों से जेसीबी टिपर चालक के रूप में काम कर रहा था। लेकिन पिछले 6 महीने से वह अंबाला के गुरजन सिंह और रणजोत सिंह जोधा के साथ काम करने लगा था। मृतक की पत्नी सरोज वाला ने बताया कि जब से उसका पति इन लोगों के यहां काम करने लगा, तब से वह परेशान रहने लगा था और देर रात को घर आता था। घटना वाले दिन भी वह अपनी थार कार लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा तो हमने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here