Home Punjab>Amritsar जालंधरः दिन दहाड़े UCO BANK के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें Live

जालंधरः दिन दहाड़े UCO BANK के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें Live

0
जालंधरः दिन दहाड़े UCO BANK के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर एक और भारी मात्रा में सड़कों पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी करके आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग भी की जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद चोरों को कोई खौफ नहीं है। जिसके चलते चोर दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला माडल हाउस से सामने आया है। जहां व्यक्ति काम के सिलसिल से UCO BANK में आया था।

इस दौरान व्यक्ति ने बैंक के बाहर होंडा बाइक खड़ा किया था। कुछ समय बाद वह बैंक से काम खत्म कर जब बाहर आया तो देखा पार्किंग से उसका बाइक गायब था। इस दौरान पीड़ित ने जब बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि पैदल आए दो युवक बैंक के बाहर से बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी जा रही है। लेकिन दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here