JalandharJalandhar News: घर से 16 तोले गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर से 16 तोले गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जेपी नगर में चोरों ने घर को निशाना बना लिया। मामले की जानकारी देते हुए घर मालिक यशपाल के रिश्तेदार नीतिश ने बताया कि घटना को अंजाम किसी भेदी ने दिया है। दरअसल, घर में लॉकर की चाबी साइड पर रखी हुई। घटना के दौरान मालिक 4 दिन के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घर की सफाई के लिए नौकरानी को चाबी के बार में पता था। इस दौरान नौकरानी से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया।
चोरों द्वारा लॉकर को तोड़ा नहीं गया बल्कि अल्मारी से 15 से 16 तोले गहने चुरा लिए गए। नगदी 2 से 4 हजार रुपए ही चोरी हुए है। घटना का उस समय पता चला जब मकान मालिक आए और वह लॉकर में गहने रखने लगे। इस दौरान देखा कि लॉकर से गहने गायब थे। वहीं डायमंड के झूमके तोड़कर फेंक दिए और गोल्ड लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लॉकर को तोड़ा नहीं गया। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बताया कि जेपी नगर में यशपाल नामक व्यक्ति के घर से चोरी हुई है। जहां घर में कुछ सामान पड़ा हुआ है और कुछ चोर लेकर फरार हो गए।
जहां से चोर धीरे-धीरे करके घर से 15 से 16 तोले के गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर चोरों द्वारा कोई ताला नहीं तोड़ा गया। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस ने कहा कि चोरी की वारदात के दौरान घर मालिक को भी चोरी की घटना का पहले पता नहीं लगा। पुलिस के अनुसार 6 माह पहले भी घर में चोरी हुई थी। शादी समारोह के दौरान चोर घर से गोल्ड चेन और नगदी चोरी हो गई थी। लेकिन उस दौरान मकान मालिक को लगता था कि शायद उन्होंने शादी के दौरान सामान कहीं रख दिया था। लेकिन अब ज्यादा चोरी होने के बाद घटना के बारे में पता लगा है। जिसके बाद आज उन्होंने घटना की शिकायत दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...