Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

Mahabir
Last updated: August 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Report: अहमदाबाद (Ahmedabad) प्लेन क्रैश को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया प्लेन क्रैश (Plane Crash) में मारे गए 52 ब्रिटिश नागरिकों में से कईयों की पहचान नहीं हो पा रही है।

Contents
  • जांच एजैंसी से सबूत मांगा
  • 500 करोड़ के मुआवजे की योजना
  • केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा
  • पायलट ने दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई रोकी थी
  • भारत ने नकारा

ब्रिटेन (Britain) की लीगल फर्म की स्टोन लॉ के मुताबिक, भारत से भेजे गए 12 शवों में से दो की पहचान गलत पाई गई। इस हिसाब से 40 शवों की पहचान पर संदेह जताया जा रहा है, जबकि कई शवों का अंतिम संस्कार भी हो चुका है। अहमदाबाद (Ahmedabad)  के इस प्लैन क्रेश में 270 लोगों की मौत हो गई थी।

Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update News
Ahmedabad Plane Crash LIVE Video Update News

जांच एजैंसी से सबूत मांगा

ब्रिटिश वकील जेम्स हीली-प्रैट ने भारत की जांच एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) से अपील की है कि वे कॉकपिट रिकॉर्डिंग और फ्यूल-कटऑफ जैसे अहम सबूत परिवारों को दें।

ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर और PM नरेंद्र मोदी के बीच इस मुद्दे पर हाल में हुई चर्चा के बाद DNA की प्रक्रिया में तेजी आई है। कुछ शवों के DNA से मेल खाने की पुष्टि जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ahmedabad Plane Crash News Update
Ahmedabad Plane Crash News Update

500 करोड़ के मुआवजे की योजना

वहीं, टाटा समूह द्वारा ₹500 करोड़ के मुआवजे की योजना पर भी परिजन स्पष्टता की मांग कर रहे हैं, क्योंकि भारत, इंग्लैंड और अमेरिका में कानूनी कार्यवाही में समय लगता है। परिजन ने जांच में पारदर्शिता की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे में 270 लोगों की जान गई थी। विमान में 242 लोग सवार थे। जिस मेडिकल हॉस्टल पर विमान गिरा था, वहां 29 लोगों की जान गई थी।

Ahmedabad Air India Plane Crash
Ahmedabad Air India Plane Crash

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने 31 जुलाई को संसद में बताया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच में ह्यूमन फैक्टर स्पेशलिस्ट्स को भी शामिल किया गया है। ये दुर्घटनाओं और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं के कारणों का एनालिसिस करते हैं और उन्हें रोकने के लिए डिजाइन में बदलाव का सुझाव देते हैं।

पायलट ने दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई रोकी थी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। यह फैसला इसलिए अहम है, क्योंकि अमेरिकी मीडिया हाउस, वॉल स्ट्रीट जनरल ने 17 जुलाई को पब्लिश रिपोर्ट में आशंका जताई थी कि विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल ने दोनों इंजनों में फ्यूल सप्लाई रोकी थी।

Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani

भारत ने नकारा

हालांकि, भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने रिपोर्ट को गलत बताया था। AAIB ने कहा था कि अभी जांच चल रही है और किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ राहत के लिए ‘टीम-11’ का किया गठन
Next Article Aaj ka Panchang: सूर्य देव जी की करें पूजा-अर्चना, शुभ फल की होगी प्राप्ति , जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.