Home Chandigarh बड़ी कार्रवाईः चुनाव दौरान एक्साइज विभाग की गोदाम पर रेड, पकड़ी लाखों की विदेशी शराब

बड़ी कार्रवाईः चुनाव दौरान एक्साइज विभाग की गोदाम पर रेड, पकड़ी लाखों की विदेशी शराब

0
बड़ी कार्रवाईः चुनाव दौरान एक्साइज विभाग की गोदाम पर रेड, पकड़ी लाखों की विदेशी शराब

चंडीगढ़ः लोकसभाच चुनाव को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ में कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। वहीं इस दौरान चंडीगढ़ में एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से एक गोदाम से रेड की गई। इस दौरान एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा 792 अवैध विदेशी शराब की बोतल जब्त की हैं। विभाग के अनुमान के अनुसार इसकी बाजार में कीमत करीब 19 लाख 80 हजार रुपए है। विभाग ने इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी है। अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से लगातार शराब के गोदाम की जांच की जा रही है। इसी छापेमारी के दौरान यह शराब पकड़ी गई है।

एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया है कि यह विदेशी ब्रांड की शराब है। लेकिन इसको भारत में ही बनाया गया है। वहीं एक्साइज डिपार्टमेंट के कमिश्नर रूपेश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध शराब की सप्लाई नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए एक्साइज एक्ट 1914 के नियमों का सबको पालन करना पड़ेगा। विभाग इसके लिए कड़ी नजर बनाकर रखे हुए है। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की तरफ से लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए एक लैंडलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 7 दिन और 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से कॉल सेंटर बनाया गया है। इसमें आने वाली शिकायत को विभाग गंभीरता से लेकर उसकी जांच करेगा। विभाग की तरफ से इस नंबर को अपनी वेबसाइट पर भी डाला गया है। विभाग ने 017-2299 0301 नंबर लोगों के लिए जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here