Home Himachal>Una मोदी राज में भारत मदद माँगने से, मदद करने वाला देश बना: अनुराग ठाकुर

मोदी राज में भारत मदद माँगने से, मदद करने वाला देश बना: अनुराग ठाकुर

0
मोदी राज में भारत मदद माँगने से, मदद करने वाला देश बना: अनुराग ठाकुर
कोरोना काल में भाजपा बनी मददगार तो कांग्रेस कार्यकर्ता घरों में रहे दुबके: अनुराग ठाकुर

कोविड में अपने निजी प्रयासों से 10.3 करोड़ से हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईंः अनुराग ठाकुर

मोदी जी के प्रयासों से युद्धग्रस्त देशों से वापस लौटे छात्र: अनुराग ठाकुर

ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देहरा व नादौन विधानसभा में 1 दर्जन से ज़्यादा जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा को जिताने व फिर मोदी जी को पीएम बनाने की अपील की। सभाओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब मदद माँगने वाला नहीं, मदद देने वाला देश बना है। कोरोना महामारी के समय जहां एक तरफ़ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जनता की मदद के लिए सड़कों पर थे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता घरों में दुबके थे। हमने कोविड के समय न सिर्फ देशवासियों की जान बचाई बल्कि युद्ध के समय विदेश में फंसे अपने नागरिकों की भी सकुशल घर वापसी कराई और रिकॉर्ड समय में 220 करोड़ से ज्यादा फ्री टीके भी दिलवाए।

आपरेशन गंगा के माध्यम से युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारत लौटे दल में हिमाचल के लगभग 300 बच्चे भी शामिल थे जिन्हें सकुशल घर वापस पा कर हमारी हिमाचली माताओं की खुशी देखते ही बनती थी। मुझे अपने कार्यक्रमों के दौरान ये बच्चे व इनके परिजन मिलते हैं जो मोदी जी को बहुत आशीष देते हैं।  अनुराग ठाकुर ने कहा, “कोरोना महामारी के समय भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कोविड वॉरियर बनकर समाज सेवा कर रहा था जिससे असंख्य जानें बचीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग उस समय अपने घरों में दुबके हुए थे। यही फर्क है उनमें और हम में। हमारे लिए देश प्रथम, पार्टी बाद में और स्वयं अंत में आता है। उनकी नीति सदैव ‘मैं और मेरा परिवार प्रथम’ कि रही है”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहाड़ों में जीवन यापन पहले ही थोड़ा कठिन होता है। महामारी के समय लोगों तक सुविधा पहुंचना यहां थोड़ा कठिन हो रहा था पर मैंने व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी और हिमाचल के जन-जन तक महामारी से निपटने हेतु जरूरी सामान, खाद्य, उपकरण और दवाइयां पहुंचाई। हमारे अस्पताल सेवा की 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स भी लगातार 40 से ज्यादा टेस्ट के साथ साथ राज्य की सीमाओं पर कोविड टेस्ट, वैक्सीनेशन ड्राइव व जरूरी साजो सामान पहुंचाने में मदद कर रही थीं।” 

ठाकुर ने आगे बताया” मैंने कोरोना महामारी  के दौरान अपने निजी प्रयासों से 10.3 करोड़ से हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। कोरोना महामारी के समय में पूरे हिमाचल प्रदेश और विशेष कर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो इसीलिए मैंने यहां एक ऑक्सीजन बैंक बनवाया था जिससे 1400 बेडों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन मिल रहा था। कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 4 ऑक्सीजन प्लांट को मिलाकर हमने ये ऑक्सीजन बैंक तैयार किया था। इसके साथ साथ मैंने अपने क्षेत्रवासियों के लिए 4 लाख मास्क, 25,000 ग्लव्स, 10,000 फेस शील्ड, 7000 पीपीई किट और 2000 ऑक्सीजन रेगुलेटर, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य कई जरूरी उपकरण और दवाइयां भी मुहैया कराई थीं”

अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने ऑपरेशन गंगा चला कर यूक्रेन रूस युद्ध में फंसे लगभग 27,000 से ज्यादा भारतीय नागरिकों की सकुशल घर वापसी कराई। यह मोदी सरकार ही है जिसने कतर में मौत की सजा हो जाने के बाद भी भारतीय नौसैनिकों की सकुशल घर वापसी कराई। यह मोदी जी का नया भारत ही है जिसने अफगानिस्तान से हमारे सिख भाइयों और गुरु ग्रंथ साहब को पूरे सम्मान के साथ भारत लाया। कोरोना के समय पूरी दुनिया से लगभग 3 करोड़ भारतीय सकुशल भारत आए। नेपाल का भूकंप हो या तुर्की, सीरिया और लीबिया समेत पूरी दुनिया में कहीं भी कोई संकट हो, भारतीय मदद सबसे पहले पहुंचती है। ये नए भारत की बुलंद तस्वीर है। जो भारत कभी मदद मांगने वालों में होता था, वह आज मदद करने वाला बना है। यह मोदी सरकार की उपलब्धि है”

ठाकुर ने आगे हिमाचल सरकार से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कहा, “16 महीने बीत गए पर इन्होंने लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज हिमाचल की माताएं बहनें 1500 प्रति महीने का इंतजार हीं कर रही हैं।कांग्रेस ने न 2 प्रति किलो गोबर खरीदा, ना 100 प्रति लीटर दूध के दाम दिए। इन्होंने 300 यूनिट बिजली भी फ्री नहीं की और युवाओं को 5 लाख नौकरियां भी नहीं दीं।यही कारण है कि इनके नौ विधायक इन्हें 15 महीने के अंदर ही छोड़ कर चले गए। यह हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के ऊपर से जनता का भरोसा मात्र 12 से 15 महीने के अंदर टूट गया है।आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और पूरे हिमाचल में मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने हेतु जबरदस्त उत्साह है। मैं जहां जा रहा हूं, जनता खुले मन से आशीर्वाद दे रही है”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here