Breaking News9 माह बाद धरती पर लौटी Sunita Williams, जश्न का माहौल, देखें...

9 माह बाद धरती पर लौटी Sunita Williams, जश्न का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आ गए हैं। सुनीता के धरती पर लौटने की खुशी में पटाखे चलाकर जश्न का माहौल मनाया गया। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है। नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दरअसल, NASA के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्यों ने भारतीय समयानुसार बुधवार को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग की। सफल लैंडिंग का पल कैमेर में कैद हुआ है। NASA ने वीडियो जारी किया है। सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग ने भी धरती पर वापसी की। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र के ऊपर कुछ दूरी पर रह गया तो स्पेसक्राफ्ट में लगे सारे पैराशूट खुल गए। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने समुद्र में सुरक्षित स्प्लैश डाउन करता है।

समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा स्वागत करती है। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।” थोड़ी देर बाद रिकवरी टीम स्पेसक्राफ्ट के पास पहुंचती है। इसके बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया और फिर खोलने से पहले धोया गया। बता दें कि रिकवरी वेसल का नाम मेगन है, जिसका नाम नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर के नाम पर रखा गया।

कैप्सूल खोलने के बाद चारों बाहर आए। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए और फिर सुनीता विलियम्स और आखिर में बुच विल्मोर बाहर आए। सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। बाहर आने के बाद सभी ने हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। सभी को रोलिंग स्ट्रेचर पर बैठाकर ले जाया गया। जब कैप्सूल का स्प्लेशडाउन हुआ तो समुद्र में डॉल्फिनों का झुंड तैरता हुआ देखा गया। नासा के कमेंटटेटर ने मजाक में कहा कि वे रिकवरी टीम का मानद हिस्सा हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...