चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से रेल ट्रैक पर किसानों द्वारा धरना दिया जा रहा है। जिसको लेकर व्यापारी वर्ग अब काफी परेशान हो रहा है। वहीं आज रेलवे ट्रैक जाम किए जाने को लेकर किसानों का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, लंबे समय से रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने धरना हटाने का ऐलान किया है। किसानों ने रेलवे ट्रैक से विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। किसानों का कहना है कि वह रेलवे ट्रैक खाली देंगे, लेकिन शंभू बॉर्डर पर यानी सड़क पर विरोध उनका जारी रहेंगा।