Home Punjab>Ludhiana पंजाबः भगवंत मान की रैली में पहुंचे युवकों ने पुलिस के सामने की हुल्लड़बाजी, देखें वीडियो 

पंजाबः भगवंत मान की रैली में पहुंचे युवकों ने पुलिस के सामने की हुल्लड़बाजी, देखें वीडियो 

0
पंजाबः भगवंत मान की रैली में पहुंचे युवकों ने पुलिस के सामने की हुल्लड़बाजी, देखें वीडियो 

लुधियानाः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज पराशर पप्पी के हक में प्रचार करने के लिए पहुंचे। जहां रैली में पहुंचे नौजवाना ने पुलिस की मौजूदगी में गाड़ियों के बंप्पर पर बैठकर और गाड़ियों की खिड़कियों से मुंह बाहर निकालकर जमकर हुल्लड़बाजी की। इस दौरान बाइक पर युवकों ने ट्रिपलिंग की हुई और और बाइकों पर बड़े-बड़े हॉर्न लगाए हुए है। नौजवान इस रैली में पुलिस के सामने हुल्लड़बाजी कर रहे है, लेकिन पुलिस उक्त नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए मूकदर्शक बनी हुई दिखाई दे रही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद एएसआई तरसेम सिंह से से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी वीआईपी ड्यूटी अभी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब नाका लगाया जाएंगा तो उस दौरान उक्त हुल्लड़बाजों के चालान भी काटे जाएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here