Home Breaking News मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

0
मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

जयपुर : बिंदायका थाना इलाके के मुंडियारामसर में मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से बेटी की मौत हो गई। एसएचओ भजनलाल ने बताया कि निकिता सिंह (22) पुत्री बृजेश सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। निकिता का मोबाइल मां सीता ने छुपा दिया। इसी को लेकर दोनों में बहस और हाथापाई हो गई। इस बीच सिर में चोट लगने से निकिता बेहोश हो गई, जिसे SMS अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां को भी चोट लगी है। SHO (बिंदायका) भजन लाल ने बताया कि निकिता मोबाइल पर ज्यादा समय देती थी। मोबाइल चलाते देखकर सुबह पिता बृजेश ने निकिता से मोबाइल ले लिया। मोबाइल स्विच ऑफ कर निकिता की मां सीता को अलमारी में रखने को दे दिया। 

 सुबह मां सीता ने निकिता से कहा- पिता के कहने पर ही मोबाइल दूंगी। इस बात को लेकर निकिता ने गुस्से में पास रखी रॉड से मां के सिर में वार किया। सीता के सिर से खून निकलने लगा। गुस्से में सीता ने रॉड छीन कर निकिता के सिर में मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई। सीता ने पति बृजेश को कॉल कर घटना के बारे में बताया। बृजेश के घर आने पर उसने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस पहुंचने पर ड्राइवर को शक हुआ। महिला के सिर पर चोट देखकर ड्राइवर का शक बढ़ गया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने बिंदायका थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर तुरंत निकिता को SMS हॉस्पिटल भिजवाया।

मौके पर लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी निकिता के पास लाल रंग की साड़ी भी पड़ी थी। पूछने पर उसकी मां सीता ने बताया- निकिता सुसाइड की कोशिश कर रही थी। उसे रोकने के लिए पीछे भागी तो वह सिर के बल फर्श पर नीचे गिर गई। वहीं पास ही प्लास्टिक की टूटी हुई कुर्सी भी पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि जिस जगह साड़ी के साथ निकिता पड़ी थी। वहां लटकने की चीज लगी हुई नहीं थी, जिससे साड़ी बांधकर सुसाइड किया जाए। परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी तो एसएचओ भजनलाल की तरफ से हत्या का केस दर्ज किया गया, जिसकी जांच एसीपी बगरू करेंगे। पुलिस पूछताछ में आए सभी एंगल को लेकर जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here