Jalandhar News: खेत में हुआ भ्रूण बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, ENS: महानगर में खेतों में भ्रूण मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मिट्ठापुर के पास एक खेत से आज सुबह भ्रूण को किसी ने कपड़े में लपेट कर फेंक दिया। इस दौरान खेत में चारा काटने आए सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने खेतों में भ्रूण देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल भ्रूण फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए मिट्ठापुर के रहने वाले सुरिंदर ने बताया कि आज सुबह जब वह गाय के लिए चारा काटने खेत आया तो एक नीले रंग के कपड़े में बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ था। भ्रूण एकदम ताजा प्रतीत हो रहा था। सुरिंदर ने भावुक होकर कहा- ऐसे पाप की दुनिया में कोई सजा नहीं है। सुरिंदर ने आगे बताया कि कल यहां पर कुछ नहीं था। पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त जगह एक भ्रूण मिला है। मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था। मौके से कोई फिलहाल सीसीटीवी नहीं मिला है। एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि आज ही भ्रूण को खेत में फेंका गया है, अगर अगर पहले से पड़ा होता तो कुत्ते भ्रूण को खा जाते, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...