Home Breaking News आने वाला है भीषण चक्रवात ‘रेमल’ अलर्ट जारी

आने वाला है भीषण चक्रवात ‘रेमल’ अलर्ट जारी

0
आने वाला है भीषण चक्रवात ‘रेमल’ अलर्ट जारी

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेजी से चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है। इस चक्रवात को रेमल नाम दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार ये चक्रवात रविवार की शाम तक बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरायेगा। इस कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों और आसपास के राज्यों के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने क्षेत्र के मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है और उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं इस चक्रवात के बारे में बड़ी जानकारियां। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। जानकारी के मुताबिक रेमल शनिवार की सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा और इसमें लगातार तेजी आयेगी। इसके बाद रविवार की शाम तक रेमल एक भयानक चक्रवात के रूप में बांग्लादेश और इसके निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि रेमल चक्रवात के दौरान करीब 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके कारण 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरों को तट पर लौटने को कहा है और साथ ही 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here