Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सहकारी बैंकों को फिनेकल 10 कोर में अपग्रेड करने वाला भारत का पहला राज्य बना पंजाब
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सहकारी बैंकों को फिनेकल 10 कोर में अपग्रेड करने वाला भारत का पहला राज्य बना पंजाब

Mahabir
Last updated: August 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की तकनीकी प्रगति की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए SAS नगर केंद्रीय सहकारी बैंक और रोपड़ केंद्रीय सहकारी बैंक ने अपने कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) को फिनेकल 7 से फिनेकल 10 में सफलतापूर्वक अपग्रेड किया है। नाबारड की मदद से हासिल की इस उपलब्धि के साथ पंजाब (Punjab) अपने सहकारी बैंकिंग नेटवर्क में इस महत्वपूर्ण डिजिटल बदलाव को शुरू करने और पूरा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

Contents
  • CBS को फिनेकल 7 से फिनेकल 10 में अपग्रेड किया
  • बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की ओर एक बड़ी छलांग
  • सहकारी बैंकिंग सुधारों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा
Bank
Bank

CBS को फिनेकल 7 से फिनेकल 10 में अपग्रेड किया

यह मील का पत्थर सहकारी बैंकों के आधुनिकीकरण, ज़मीनी स्तर पर तेज, सुरक्षित और अधिक ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने की राज्य की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह प्रगति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में प्राप्त की गई है, जिनके डिजिटल परिवर्तन और ग्रामीण सशक्तिकरण पर केंद्रित दृष्टिकोण के चलते ऐसे सुधारों के लिए आवश्यक दिशा और सहयोग प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

यह सफल परिवर्तन सहकारिता के वित्त आयुक्त आलोक शेखर की रणनीतिक अगुवाई और समर्थन से संभव हो पाया है, जिन्होंने इस पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अगुवाई इस परियोजना के लिए सुव्यवस्थित मार्गदर्शन और क्रियान्वयन में अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही।

बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की ओर एक बड़ी छलांग

इस डिजिटल विकास के संदर्भ में बोलते हुए वित्त आयुक्त सहकारिता आलोक शेखर ने कहा कि फिनेकल 10 का सफल अपग्रेडेशन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण बैंकिंग ढांचे को मज़बूत करने की पंजाब की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह परिवर्तन सहकारी नेटवर्क में दक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की ओर एक बड़ी छलांग है। इस मील का पत्थर प्राप्त करने में शामिल सभी टीमों को बधाई दी जाती है।

पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. हरजीत सिंह संधू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि फिनेकल 10 में बदलाव सहकारी बैंकों की आई.टी. रीढ़ को मजबूत करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित कदम था। उन्होंने कहा कि फिनेकल 10 के साथ अब हमारे बैंक बेहतर ग्राहक सेवा, तेज लेन-देन और मजबूत साइबर सुरक्षा सुविधाओं की पेशकश करने के लिए तैयार हैं। यह अपग्रेडेशन हमें खासतौर पर ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में हमारे ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मददगार सिद्ध होगा।

सहकारी बैंकिंग सुधारों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा

उन्होंने इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को सफलतापूर्वक लागू करने में एस.ए.एस. नगर और रोपड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के एम.डी./डी.एम. और आई.टी. टीमों की समर्पित मेहनत और प्रयासों के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया।उल्लेखनीय है कि अपग्रेडेशन की इस प्रक्रिया के दौरान समुचित समन्वय और क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने में रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं गिरीश दयालान भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इस परिवर्तन को अब देशभर में सहकारी बैंकिंग सुधारों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब के अन्य सहकारी बैंकों को आगामी महीनों में चरणबद्ध ढंग से फिनेकल 10 में अपग्रेड करने की योजना है। यह पहल पंजाब की सहकारी बैंकिंग प्रणाली में विकास के एक महत्वपूर्ण चरण को दर्शाती है, जिसने इस क्षेत्र में नवाचार, दक्षता और किसान-पक्षीय पहलों के लिए एक राष्ट्रीय मानक स्थापित किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: 1.27 करोड़ लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण
Next Article GST News: जालंधर में GST चोरी कर रहे दो बड़े स्क्रैप कारोबारी के ट्रक समेत 12 गाड़ियां जब्त, लाखों का जुर्माना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.