Jalandhar News: तस्करों को लेकर सासंद हरभजन सिंह का फिर आया बयान

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम में तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आप पार्टी के राज्यसभा सांसद व मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने अपनी पार्टी के खिलाफ ही बयान दिया है। हालांकि उन्होंने माना कि नशे के खात्मे के लिए तस्करों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी का घर तोड़ने के हक में नहीं है। वहीं भज्जी ने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बात रखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहते है कि पंजाब में AAP सरकार ड्रग तस्करों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई करने वाली पहली सरकार है।

वह पंजाब पुलिस और सरकार के पूर्ण समर्थन में खड़े है। हमारे पास एक ऐसी सरकार है जो ड्रग्स के खिलाफ गंभीर है। हम सब मिलकर ड्रग्स के खिलाफ इस युद्ध को जीतेंगे। बता दें कि राज्यसभा सदस्य एवं मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज एमपी लैड फंड से दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 बैटरी चालित व्हीलचेयर भी प्रदान की। हरभजन सिंह ने कहा कि इनमें से 2 एम्बुलेंस सिविल सर्जन दफ्तर को और 1 एम्बुलेंस जिला रेड क्रॉस सोसायटी को दी गई। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस मरीजों को जल्दी और सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी।

इस दौरान बीते दिन उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम में तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आप पार्टी के राज्यसभा सांसद व मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने अपनी पार्टी के खिलाफ ही बयान दिया है। हालांकि उन्होंने माना कि नशे के खात्मे के लिए तस्करों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी का घर तोड़ने के हक में नहीं है। अगर किसी का घर बना हुआ है, छत्त मिल ही गई है तो उसे गिराना नहीं चाहिए। भज्जी ने तस्कर पर कार्रवाई हो लेकिन उसका घर नहीं तोड़ा जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी जगह पर अपना घर बनकर बैठा है तो उस पर कार्रवाई करके सरकार को उस जगह को वापस लें।

अगर किसी ने जगह बनाकर घर बना लिया है तो उसे सरकार को चाहिए कि उसे अन्य जगह शिफ्ट करके जगह को खाली करवाना चाहिए। सरकार द्वारा नशे के खिलाफ मुहीम चलाई जा रही है। नशा एक बहुत ही खतरनाक चीज है। यह लोगों को समझना चाहिए कि नशे से उनकी जिंदगी के साथ-साथ उनका शरीर भी खराब हो रहा है। नशा पूरे के पूरे परिवार को ही खत्म कर देता है। हमें सभी पंजाबियों की जिम्मेदारी है कि एक मुहिम को शुरू किया जाए और हर एक पंजाबी को नशे के खिलाफ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में सभी राजनीतिक नेता और स्पोर्ट्स खिलाड़ी साथ जुड़े।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img