Home Punjab>Amritsar जालंधर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा, विपक्ष पर साधे निशाने, देखे वीडियो 

जालंधर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा, विपक्ष पर साधे निशाने, देखे वीडियो 

0
जालंधर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा, विपक्ष पर साधे निशाने, देखे वीडियो 

जालंधर (ENS): लोक सभा चुनावों को लेकर बड़े लीडर शहर में शिरक्त कर रहे हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में प्रचार भी कर रहे हैं। इसी के साथ विपक्ष पर निशाने भी साध रहे है हैं। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुंबई कांग्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सपरा जालंधर प्रैस क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बीजेपी सविंधान बदलना चाहती और इसलिए 400 पार का नारा लगा रही है। सपरा बीजेपी पर खूब बरसे और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण विरोधी हैं। इसलिए सविंधान बदलने की बात कर रहे हैं।

सपरा के साथ नेशनल कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर विपन मिश्रा भी जालंधर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही देशवासियों को कांग्रेस प्रधानमंत्री का चेहरा देगी। जिस पर हाईकमान बात भी कर रही है। पीएम मोदी दो दिन पहले जो बात कह कर गए हैं कि कांग्रेस जहां वहां समस्याएं हैं जहां बीजेपी है वहां समाधान हैं। इस बात को जनता भली भांति से जानती है कि बीजेपी इस समय देश को खोखला कर रही है। बल्कि खोखला कर दिया है।

सपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री इस समय गरीबों के कर्ज माफी की कोई बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि अपने साथ वालों के कर्ज माफ कर दिए हैं। जिसका उदाहरण सभी के पास है। जिनके कर्ज माफ किए हैं। उनके बारे में जनता को पता है। 

सपरा ने कहा कि देश में 4 जून को इंडिया गठनबंधन की सरकार बनने जा रही है। जिन राज्यों में चुनाव हो चुके हैं। उनके समीकरण की बात करें तो पता चलता है कि बीजेपी कहां पर स्टैंड कर रही है। क्योंकि जब कांग्रेस सरकार सता में थी तो 4 दिन में वोट गिन लिए जाते थे। लेकिन अब तो 11 दिन लगाए जा रहे हैं। मोदी को सरकार वोटिंग में घपला कर रही है।

आप सरकार पर निशाना साधते हुए सपरा ने कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार आई है। नशे का सैलाब आ गया है। पंजाब की नौजवानी नशे में चली गई है। जिसको हर हालत में बचाना होगा। इसलिए लोगों से अपील है कि सोच समझ कर ही वोट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here