Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Trump Tariffs: भारत की GDP को लग सकता है झटका! ग्रोथ रेट में आ सकती है गिरावट, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Trump Tariffs: भारत की GDP को लग सकता है झटका! ग्रोथ रेट में आ सकती है गिरावट, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Mahabir
Last updated: August 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/अमेरिका। Trump Tariffs: अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारतीय सामान के आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ (Tariffs) लगा दिया है। इससे अब भारत पर लगने वाला टैरिफ 50% हो गया है। इससे भारत की इकोनॉमी को नुकसान हो सकता है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ट्रंप के इस कदम से वित्तीय वर्ष (FY26) में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

Contents
  • इन सेक्टरों पर पड़ सकता है असर
  • अतिरिक्त टैरिफ क्यों लगा?
  • अब व्यापार संभव नहीं है

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की इकोनॉमिक्स स्पेशियलिस्ट सोनल बधान के अनुसार शुरुआत में 25-26 प्रतिशत टैरिफ के आधार पर (जीडीपी वृद्धि पर) लगभग 0.2 प्रतिशत प्रभाव का अनुमान था। मगर अब 25 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी 21 दिनों के बाद लागू होगी। इस दौरान या आने वाले महीनों में, कम टैरिफ पर बातचीत की संभावना है।

US President Donald Trump
US President Donald Trump

इन सेक्टरों पर पड़ सकता है असर

सोनल बधान ने आगे कहा कि फाइनल ट्रेड एग्रीमेंट के आधार पर, जीडीपी ग्रोथ पर इन टैरिफ का कुल प्रभाव 0.2-0.4 प्रतिशत के बीच हो सकता है। जिन क्षेत्रों पर इसका असर पड़ने की संभावना है उनमें वस्त्र, कीमती पत्थर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटो पार्ट्स और एमएसएमई शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के इस कदम ने भारतीय निर्यातकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। नए टैरिफ से भारतीय वस्तुओं पर कुल अमेरिकी आयात शुल्क 50 प्रतिशत होगा, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय चीजें काफी महंगी हो जाएंगी।

Donald Trump President of America
Donald Trump President of America

अतिरिक्त टैरिफ क्यों लगा?

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर अतिरिक्त टैरिफ इसलिए लगाया है कि क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल आयात कर रहा है। ट्रंप की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मुझे लगता है कि भारत सरकार डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से रूस से तेल आयात कर रही है। इसलिए लागू कानून के तहत अमेरिका के सीमा शुल्क क्षेत्र में आने वाली भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क रेट लागू होगी।

अब व्यापार संभव नहीं है

बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा कहते हैं कि यह हेवी शुल्क एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, “भारत पर अभी 50 प्रतिशत शुल्क लागू है, लेकिन सच कहूँ तो, एक बार जब यह 25 प्रतिशत को पार कर गया, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह 1,000 प्रतिशत हो या 5,000 प्रतिशत, अब व्यापार संभव नहीं है।”

donald trump
donald trump

बग्गा के मुताबिक क्रिसमस के ऑर्डर तैयार हैं और शिपमेंट पहले से ही तैयार हैं, ऐसे में यह कदम निर्यातकों को भारी नुकसान पहुँचा रहा है। अगर 1 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात को रोका जाता है, तो इसका सीधा असर लगभग 1,00,000 श्रमिकों पर पड़ेगा।

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP Board Compartment Result: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Next Article Aaj ka Panchang: आज करें श्रीहरि की उपासना, सभी मुरादें पूरी होगी, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.