Home Punjab>Fazilka Punjab : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हीट वेव का Red-Alert जारी

Punjab : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हीट वेव का Red-Alert जारी

0
Punjab : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,  हीट वेव का Red-Alert जारी

चंडीगढ़ : पंजाब में तीसरे दिन के तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बठिंडा में सोमवार तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये पंजाब का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 मई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में अभी दो दिन नौतपा का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है।

उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था।वहीं बठिंडा के बाद सर्वाधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा है। वहीं, फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का तापमान 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here