Home Breaking News BN College के छात्र की पीट-पीटकर की ह’त्या

BN College के छात्र की पीट-पीटकर की ह’त्या

0
BN College के छात्र की पीट-पीटकर की ह’त्या

पटना : बीएन कॉलेज के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज कैंपस की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सेंट्रल के साथ पांच थानों की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।मृतक छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। वह वैशाली प्रखंड के मझौली गांव के रहने वाले था। 

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि लॉ कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा खत्म होने के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से मारपीट की गई। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएल ले जाया गया।

लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पटना यूनिवर्सिटी परिवार मर्माहत है और 28 मई को सभी शैक्षणिक इकाइयां और मुख्यालय बंद करेंगे। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के सभी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here