Home Breaking News Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

0
Rape मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर का Encounter

ग्वालियर : पुलिस ने 22 साल की युवती से रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। वह चीनौर के रास्ते भाग रहा था। पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। गोली इंदरगंज थाने के टीआई की गाड़ी में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने घुटने पर गोली मारकर उसे अरेस्ट किया। रेप की घटना 22 मई की रात 2 से 3 बजे की है। इंदरगंज इलाके में घर का दरवाजा खुला देख आरोपी अंदर घुसा और सो रही युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। जिस कमरे में मां थी, बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी थी। युवती के पिता बाहर थे। उनके आने पर 23 मई को केस कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश कोमल खटीक भिंड, मुरैना और ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है। वह आदतन अपराधी है। उस पर शहर के पड़ाव थाने में लूट, पुरानी छावनी में लूट, बहोड़ापुर और इंदरगंज में दुष्कर्म के केस दर्ज हैं। पुलिस इसका मुरैना और भिंड से भी क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने स्वीकार किया है कि वह रात को रैकी करता हुआ घूमता है। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। अंदर घुसा तो युवती सो रही थी। उसकी नीयत बिगड़ गई। बदमाश का जब पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि एक साल पहले इसने बहोड़ापुर इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था।

 युवती ने थाने में एफआईआर कराते हुए बताया था कि वे आरोपी को नहीं पहचानती। ऐसे में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में लाल रंग की ई-बाइक पर एक संदिग्ध दिखा। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक एक और फुटेज में ई-बाइक पर आखिरी में 6 नंबर लिखा नजर आया। कंपनी से डिटेल निकाली तो ऐसी ई-बाइक ग्वालियर शहर में सिर्फ 12 ही निकलीं।

आखिरी में 6 नंबर लिखी बाइक गोलू की थी। उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसकी ई-बाइक गोहद (भिंड) निवासी कोमल भदकारिया (खटीक) चला रहा है। एसपी के मुताबिक बदमाश चीनौर रोड होता हुआ शहर छोड़ने की तैयारी में है। सीएसपी अशोक सिंह जादौन और टीआई इंदरगंज धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ उसकी घेराबंदी की। चीनौर रोड पर सामना होने पर बदमाश ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके एक पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here