Home Punjab>Phagwara Jalandhar रोड पर स्थित PTU के छात्र ने किया Suicide

Jalandhar रोड पर स्थित PTU के छात्र ने किया Suicide

0
Jalandhar रोड पर स्थित PTU के छात्र ने किया Suicide

कपूरथला : जालंधर रोड पर स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में देर रात एक छात्र ने अपने ही कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल स्टाफ से तुरंत उसको पंखे से उतार कर सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर जसप्रीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को शवगृह में रखवा कर पुलिस को सूचित किया।

वहीं साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार रजत पुत्र किशन चंद वासी खेड़ी सुजानपुर हिमाचल प्रदेश जोकि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी है, जिसने देर रात हॉस्टल के कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना हॉस्टल स्टाफ को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत उसे पंखे से उतारा और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्य संजीव शर्मा, जितेंद्र नरूला तथा विनय ने मिडिया को बताया कि जब उनको सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस 108 की मदद से रजत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया यह भी जा रहा है कि पढाई के बोझ के चलते रजत डिप्रेशन में था। वहीं दूसरी तरफ साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि मृतक रजत के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के अनुसार रजत पर पढ़ाई का काफी बोझ था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here