Home Punjab>Faridkot Punjab: CM Maan का ऐलान, जल्द महिलाओं के खाते में एक हजार से अधिक आएंगे पैसे

Punjab: CM Maan का ऐलान, जल्द महिलाओं के खाते में एक हजार से अधिक आएंगे पैसे

0
Punjab: CM Maan का ऐलान, जल्द महिलाओं के खाते में एक हजार से अधिक आएंगे पैसे

संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए देने के वादे को लेकर पंजाब सरकार का घेराव किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज संगरूर पहुंचे सीएम मान ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, धूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं के खाते में प्रति माह हजार-हजार रुपए देने की बजाए 1100 रुपए की बात कही। सीएम मान ने कहा कि वह जल्द वादा पूरा करने जा रहे है।

उन्होंने कहा कि वह 1000 नहीं बल्कि 1100 रुपए महिलाओं के खाते में डालेंगे। सीएम मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे ट्यूबवेल को बंद कर भूमिगत जल को बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने 70 फीसदी नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब के साढ़े 14 लाख ट्यूबवेलों में से करीब 5 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे। धान की बिजली सब्सिडी के लिए सरकार किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए देती है। 

अगर 5 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएं तो इससे 6-7 हजार करोड़ रुपए बच जाएंगे, जिसमें से माताओं-बहनों को हजारों रुपए देने का वादा पूरा किया जाएगा और अब हम 1000 रुपए की जगह 1100 रुपए देंगे।सीएम मान ने कहा कि एक बार खाते में पैसा आना शुरू हो गया तो कभी बंद नहीं होगा।  अगर हमें इसे तुरंत करना होता तो हम चुनाव से 2 महीने पहले इस योजना को शुरू कर सकते थे और चुनाव के बाद इसे बंद कर सकते थे, जैसा कि पिछली सरकारें करती रही हैं। लेकिन एक बार जब हम यह योजना शुरू करेंगे तो यह बंद नहीं होगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here