Home Punjab>Amritsar Jalandhar: चुनावों में शराब बांटने के मामले में DC Himanshu Agarwal का आया बयान, देखें वीडियो 

Jalandhar: चुनावों में शराब बांटने के मामले में DC Himanshu Agarwal का आया बयान, देखें वीडियो 

0
Jalandhar: चुनावों में शराब बांटने के मामले में DC Himanshu Agarwal का आया बयान, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन शराब पर 3 दिनों के लिए पाबंदी लगाई है। वहीं इस मामले में नकोदर में कांग्रेस नेता द्वारा शराब पकड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के पहले बीते दिन 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी गई थी। वहीं जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। डीसी ने कहा चुनावों को लेकर पोलिंग बूथ पर मशीनें पहुंचाने का काम किया जा रहा है। चुनावों के लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा चुके है।

डीसी ने कहा कि 1 जून को जब लोग वोट डालने के लिए निकले तो उनके मन में किसी तरह का भय ना हो। दूसरी ओर नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को लुभाने के मामले में डीसी ने कहा कि सैकेटर मजिस्ट्रेट और सैक्टर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि वह वोटरों को लुभाने की सूचना मिलने पर रोकेंगे और उन पर कार्रवाई करेंगे। डीसी ने कहा कि कल भी उनकी टीम को वोटरों को लुभाने के मामले की 2  शिकायतें मिली थी। जिसमें वोटरों को लुभाने का आशंका जताई गई थी। जिसके बाद टीम मौके पर गई और वहां से शराब की पेटियां बरामद करके पर्चा दर्ज किया। डीसी ने कहा कि इस मामले को लेकर ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।

वहीं एक्साइज विभाग की टीम भी इस मामले में एक्टिव है और चुनावों को सही ढंग से करवाने के लिए टीमों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर किसी पार्टी या उम्मीदवार द्वारा वोटरों को लुभाने की सूचना मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएंगी। डीसी ने बताया कि बीते दिन 30 से 35 शराब की पेटियां पकड़ी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वोटरों को लुभाने के मामले में कार्यकर्ताओं को रोकने की प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की जाएंगी। डीसी ने कहा कि जिन लोगों से शराब पकड़ी गई है उन पर पर्चा तो दर्ज किया गया है, साथ ही यह जानने की कोशिश की जा रही है वह शराब किस गोदाम से आई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here