Home Haryana बिजली मीटर से भड़की आग से इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का हुआ बुरा हाल 

बिजली मीटर से भड़की आग से इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का हुआ बुरा हाल 

0
बिजली मीटर से भड़की आग से इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का हुआ बुरा हाल 

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार को सेक्टर 16 स्थित एक शोरूम की पहली मंजिल पर बने मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। इसकी दूसरी मंजिल पर हारट्रोन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में हड़कंप मच गया। इस इंस्टीट्यूट में उस समय लगभग 25 बच्चे मौजूद थे। दूसरी मंजिल पर धुआं फैला तो स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया। वे जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर 16 में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर चल रहा है। ये जिस भवन में है, उसके नीचे शोरूम बना हुआ है। इसके बाद पहली मंजिल भी कार्यालय हैं। शुक्रवार को पहली मंजिल पर लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग कुछ ही देर में फेल गई। इसका धुआं ऊपर की मंजिल में हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर में भी भर गया। यहां 25 के करीब स्टूडेंट्स क्लास में मौजूद थे। उनको सांस लेने में दिक्कत हुई और इसके बाद भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हारट्रोन सेंटर से बच्चों को बाहर निकालने के लिए पीछे की तरफ का शीशा तोड़ा। इसके बाद सीढ़ियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here