Home Health Punjab : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

Punjab : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

0

फगवाड़ा। फगवाड़ा-जालंधर जीटी रोड कांशी नगर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कांशी नगर के पास ट्रक को बैक किया जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलियम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तम चंद वासी लुधियाना के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here