Home Breaking News AC ब्लास्ट होने पर ऑफिस में लगी आग, देखें Video

AC ब्लास्ट होने पर ऑफिस में लगी आग, देखें Video

0
AC ब्लास्ट होने पर ऑफिस में लगी आग, देखें Video

नोएडाः देश के कई हिस्सों में AC के ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा AC ब्लास्ट होने के बाद फ्लैट में भीषण आग लग गई थी। अब नोएडा के ही एक ऑफिस में AC के ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। जिस वक्त ऑफिस के AC में ब्लास्ट हुआ, तब कई लोग वहां मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर-63 में एक आईटी कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर दमकल विभाग के 10 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

फायर डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के दूसरे तल पर एसी की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट से आग लगी थी। आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन जनहानि नहीं हुई है। कंपनी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई थी। कहा गया था कि यह आग एयर कंडीशनर (AC) के फटने के कारण लगी थी। AC में होने वाली ब्लास्ट की घटनाओं की वजह से लोगों में दहशत है। भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग AC का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ घरों में तो कई दिनों से AC बंद तक नहीं हो रहा। ऐसे में AC में ब्लास्ट की घटनाओं को सुनकर लोग हैरान और परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here