Punjab News: Border पर पुलिस तैनात, Internet सेवाएं बंद, चली JCB, देखे वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉर्डर खोलना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही खनौरी सीमा और संगरूर और पटियाला जिलों के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। खनौरी में भारी पुलिस तैनाती की गई है। जहां किसी भी समय किसानों को हटाने का एक्शन शुरू किया जा सकता है।

किसान 13 महीनो से बॉर्डर पर धरना लगा कर बैठे हुए है। इससे पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच 7वीं वार्ता बेनतीजा रही। बैठक समाप्त होने के बाद किसान जब शंभू और खनौरी बॉर्डर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल शामिल हैं।

इन दोनों नेताओं के नेतृत्व मे ये आंदोलन चल रहा है। इनके अलावा किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत राय, ओंकार सिंह को भी डिटेन किया गया। बताया जा रहा है कि किसानों को पटियाला के कमांडो सेंटर (बहादुरगढ़) में शिफ्ट किया जा रहा है।पंजाब सरकार ने किसानों को दोनों बॉर्डर खोलने या एक हिस्सा खोलने को कहा था, लेकिन किसान नेता नहीं माने। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img