Home Breaking News गर्मी से मिलेंगी राहतः 12 राज्यों में खूब बसरेंगे बादल, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

गर्मी से मिलेंगी राहतः 12 राज्यों में खूब बसरेंगे बादल, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

0
गर्मी से मिलेंगी राहतः 12 राज्यों में खूब बसरेंगे बादल, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

नई दिल्लीः दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। केरल में एंट्री मारने के बाद बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे 12 राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार हैं। आइए आईएमडी का ताजा अपडेट जानते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी फैल रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली के साथ जमकर बादल बसरेंगे।

कई राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सैटेलाइट इमेजरी से पता चला है कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा प्रांत में तेज गरज और तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, लक्षद्वीप एंड अंडमान द्वीप समूह में रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। असम और मेघालय में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, जबकि उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जमकर बादल बरसेंगे। केरल में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए और जलभराव हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here