Home Himachal>Baddi Punjab : इन जिलों में हीटवेव, Orange Alert जारी

Punjab : इन जिलों में हीटवेव, Orange Alert जारी

0
Punjab : इन जिलों में हीटवेव, Orange Alert जारी

अमृतसर : बीती रात चली तेज हवाओं व हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज हवाएं चलने व बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि, 5 जून को पूरे पंजाब में बारिश के असार हैं। जिसके बाद गर्मी से हलकी राहत व तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात पटियाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाएं चली व हलकी बारिश भी कहीं-कहीं रिपोर्ट हुई।

जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अनुमान है कि इससे दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आज रहेगी।  पंजाब के तीन जिलों मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि फाजिल्का में हीटवेव के साथ तेज हवाएं चलने व बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, रूपनगर, एसएएस नगर, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट में हीटवेव के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा मोगा, मलेरकोटला, संगरूर, बरनाला में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here