Home Breaking News Banquet Hall में लगी भीषण आग, लगातार फट रहे सिलेंडर, दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची मौके पर

Banquet Hall में लगी भीषण आग, लगातार फट रहे सिलेंडर, दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची मौके पर

0
Banquet Hall  में लगी भीषण आग, लगातार फट रहे सिलेंडर, दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची मौके पर

नई दिल्ली : एंबिएंस माल के समीप ए डाट बैंक्वेट हाल में तड़के 4:30 बजे भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए शहर के 4 दमकल केंद्रों से 20 से ज्यादा गाड़ियां बुलाई गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है लेकिन अंदेशा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। सेक्टर 29 दमकल केंद्र के दमकल कर्मी सुधीर ने बताया कि मौके पर आग बुझाने के लिए सेक्टर 29, उद्योग विहार, भीम नगर और सेक्टर 37 दमकल केंद्र की फायर ब्रिगेड लगी हुई है।

बता दें कि ए डाट काफी बड़ा बैंक्वेट हाल था और शहर की पॉश सोसायटी एंबिएंस आइलैंड के समीप बना हुआ था।आग से बैंक्वेट पूरी तरह जल गया जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बैंक्विट हाल के अंदर रखे हुए एलपीजी सिलेंडर आग के कारण बीच-बीच में फट रहे थे। दमकल कर्मियों के अनुसार अब तक 100 से ज्यादा सिलेंडर फट चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here